Chhath Puja 2024: भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से क्या होता है?


By Ashish Mishra06, Nov 2024 12:05 PMjagran.com

छठ पूजा 2024

छठ महापर्व पर पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान महिलाएं संतान के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि छठ पूजा पर सूर्य देव को अर्घ्य देने से क्या होता है?

छठ पूजा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल छठ महापर्व 07 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।

छठ महापर्व शुभ मुहूर्त

इस साल षष्ठी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 नवंबर को देर रात 12 बजे होगा। 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

सूर्य को अर्घ्य देना

छठ महापर्व के दौरान डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति होती है।

आरोग्य की प्राप्ति

सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देने से किसी भी प्रकार के रोग होने का खतरा कम रहता है। इससे व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

धन-धान्य की प्राप्ति

छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

कुंडली में सूर्य होते हैं मजबूत

छठ महापर्व पर अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य देव मजबूत होते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी संकट दूर होने लगते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

छठ के दौरान सूर्य को अर्घ्य देने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके अलावा, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

छठ महापर्व के दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ