पूजा में अपराजिता फूल चढ़ाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra12, Nov 2024 10:00 PMjagran.com

अपराजिता का फूल

कई बार पूजा-पाठ में अपराजिता के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि पूजा में अपराजिता फूल चढ़ाने से क्या होता है?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना पूजा-पाठ करते समय तरह-तरह के फूल चढ़ाते हैं। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

अपराजिता फूल के फायदे

यह फूल भगवान विष्णु और शनि देव को बेहद प्रिय है। इसे पूजा-पाठ के दौरान चढ़ाने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

कार्य में बाधा को दूर करना

अगर आप कार्य में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो शनि देव की पूजा करते समय अपराजिता का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से बाधा दूर होने लगती है।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति

पूजा-पाठ के समय अपराजिता का फूल चढ़ाना बेहद शुभ होता है। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन का आवागमन बना रहता है।

मनोकामना होती है पूरी

पूजा करते समय अपराजिता का फूल अर्पित करने से साधक की मनोकामना पूरी होने लगती है। इसके अलावा, रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

अपराजिता का फूल किन देवताओं को चढ़ाएं?

इस फूल को मां दुर्गा, शनि देव, भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा में चढ़ाना शुभ होता है। इससे दिन देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ