सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे कार्तिक पूर्णिमा पर करना शुभ होता है। इसे करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।
इस पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास रहता है। कार्तिक पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करने और उसके पास दीपक जलाने से धन लाभ होता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होती हैं और दरिद्रता से भी छुटकारा मिलता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मानसिक हेल्थ बेहतर रहता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
धन के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ