कबूतर का पंख घर में रखने से खुल जाते हैं तरक्की के रास्ते


By Ashish Mishra12, Mar 2024 02:26 PMjagran.com

घर में कबूतर का आगमन

शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में कबूतर का आगमन होता है, उस घर में किसी चीज की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि घर में कबूतर का पंख रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिसे रखने पर वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

घर में कबूतर का पंख रखना

कई लोग घर में कबूतर का पंख रखते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

तरक्की करना

घर में कबूतर का पंख रखना शुभ माना जाता है। इससे परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं। इसके साथ ही धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

धन प्राप्ति के उपाय

कबूतर के पंख को लाल या सफेद रंग के कपड़े में लपेटकर उसके ऊपर लाल धागा बांध दें। इसके बाद पंख को तिजोरी या आलमारी में रख दें। इससे तिजोरी में धन की कमी नहीं होती है।

कर्ज से छुटकारा

अगर कर्ज से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो घर में कबूतर का पंख रखें। इसे लिविंग रूम के दक्षिण कोने में रखने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।

वैवाहिक जीवन में खुशियां

कई बार पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता है। ऐसे में कबूतर के पंख को बेडरूम की पूर्व दिशा में रख दें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने लगती है।

नौकरी में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही हैं तो गुरुवार के दिन इसे पीले कपड़ें में हल्दी की गांठ और 5 कौड़ी के साथ बांधकर घर को कोने में रख दें। इससे सफलता के योग बनने लगते हैं।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ