अक्सर लोग बथुआ साग खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में बथुआ साग खाने से क्या फायदे होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन-के, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप बथुआ का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
बथुआ में अमीनो एसिड, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
बथुआ में प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं, जो बालों चमकदार बनाते हैं। सर्दियों में बथुआ साग खाने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है।
बथुआ में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती है और वजन कम होने लगता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए बथुआ साग बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ