दही खाने का एक अहम हिस्सा है। इसे खाने से डाइजेशन सही रहता है। इसे खाने से पेट की हेल्थ अच्छी होती है जिससे पेट को ठंडक मिलती है। हमारे इस लेख में जानें की दही को नमक या चीनी किस के साथ खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
दही के साथ चीनी मिलाकर खाने से बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इससे शरीर ठंडा रहता है, इसलिए इसे खासकर गर्मियों में खाना फायदेमंद होता है। पूजा-पाठ के लिए भी दही चीनी का सेवन शुभ माना जाता है।
बहुत ज्यादा चीनी खाने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। इससे वेट तेजी से बढ़ सकता है और साथ ही इससे डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है,इसलिए इसे बैलेंस में खाना बहुत जरूरी होता है।
दही के साथ नमक मिलाकर खाने से डाइजेस्टिव हेल्थ अच्छी होती है। इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद होती है और ब्लोटिंग की दिक्कत से राहत मिल सकती है।
ज्यादा नमक से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। जिससे यह पानी के रिटेंशन का कारण भी बन सकता है, जिससे पूरे शरीर में सूजन की दिक्कत होती है।
सुबह को खाली पेट दही के साथ चीनी खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रहने में मदद होती है।
रोजाना शाम को या रात को खाने के साथ दही और नमक खाने से डाइजेशन में मदद करता है। इससे गैस और डाइजेशन की दिक्कत मिल सकता है।
अपने शरीर की जरूरतों के हिसाब से दही खाएं। अगर एनर्जी की जरूरत हो तो चीनी और डाइजेशन को सही करने के लिए नमक मिलाकर खाएं।
दही को बिना चीनी या नमक के भी खाया जा सकता है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।