कई बार व्यक्ति घर के मुख्य द्वार पर पीपल का पत्ता लगा देता है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते टांगने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते टांगना शुभ होता है। इससे घर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा का सामना करने वाले लोगों को मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते टांगना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को द्वार पर पीपल के पत्ते को लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
गृह क्लेश से बचने के लिए मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते टांगना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और तरक्की के योग बनते हैं।
पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है। मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते टांगने से घर में देवी-देवताओं का आगमन होता है और बुरी नजरों से भी छुटकारा मिलता है।
घर के मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते का तोरण लगाने से परिवार के सदस्यों की बीमारियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, आसपास का वातावरण भी बेहतर रहता है।
घर में लगाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ