कुंडली में शुक्र को ऐसे करें मजबूत, नहीं होगी धन-वैभव की कमी


By Ashish Mishra21, May 2025 01:30 PMjagran.com

शुक्र को मजबूत करना

कई बार कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से साधक के जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। आइए जानते हैं कि कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए?

शुक्र के कमजोर होने के संकेत

कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर साधक को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है।

शुक्र को कैसे मजबूत करें?

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होने लगते हैं। इससे साधक का प्रेम संबंध मजबूत होता है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ने लगता है।

शुक्रवार को व्रत रखें

कुंडली में शुक्र की स्थिति को बेहतर करने के लिए शुक्रवार को व्रत रखना चाहिए। इससे साधक के जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है।

मंत्र का जाप करें

कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होने पर पूजा करते समय ॐ द्रां द्रीं द्रों सः शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे शुक्र की स्थिति मजबूत होने लगती है।

इन चीजों का दान करें

गरीब और जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र, दूध, दही, चीनी, चावल, घी, मिश्री, कपूर और सफेद मिठाई आदि का दान करें। इससे कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने लगती है।

धारण करें ये चीजें

शुक्र को मजबूत करने के लिए हीरा या चांदी धारण करना चाहिए। इसके अलावा, आप छह मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं। इससे शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है।

गाय को रोटी खिलाएं

गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसे रोटी खिलाने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को मान-सम्मान भी मिलता है।

पढ़ते रहें

कुंडली में ग्रहों को मजबूत करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ