समय से पहले बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या है। कुछ लोग सफेद बालों को तोड़ देते हैं, जो गलत है। इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।
शरीर में विटामिन की कमी से भी सफेद बाल हो सकते हैं। इसमें विटामिन बी 12 और विटामिन डी कम होने पर बालों में समय से पहले सफेदी आ सकती है।
थायरॉइड के मरीज को भी प्री मैच्योर ग्रे हेयर्स की समस्या हो सकती है। हालांकि ये समस्या थायरॉइड का इलाज करवाने पर ठीक हो जाती है।
ज्यादा सिगरेट पीने और तनाव लेने से भी समय से पहले बाल सफेद हो जाते हैं। जिन लोगों को नींद की समस्या रहती है उन्हें ये समस्या हो सकती है।
अगर आप सफेद बालों को खीचते हैं या उसे तोड़ते हैं तो इससे रोम छिद्र प्रभावित हो सकते हैं और बालों में फुंसी हो सकती हैं।
बार-बार सफेद बालों को खींचने से स्कैल्प में लग सकती है, निशान पड़ सकता है और एक एरिया पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण बन सकता है।
बालों को तोड़ने से हेयर फॉल यानि बालों के झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। उस एक जगह से बाल गायब भी हो सकते हैं।
लगातार एक जग से बाल तोड़ने से ट्रेक्शन एलोपेशिया की स्थिति बन सकती है, जिसमें एक जगह से आप गंजे हो जाते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com