कई लोग सुबह देर से उठते हैं। ऐसे लोगों को सेहत के जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्योदय के बाद उठने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल का ध्यान रखना चाहिए। लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर सेहत को भारी नुकसान होने लगते हैं।
अगर आप रोजाना सूर्योदय के बाद उठते हैं, तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जब हम सुबह देर से उठते हैं, तो हमें आलस होने लगता है। इससे पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है और व्यक्ति को मोटापे की समस्या होने लगती है।
सुबह देर से उठने वाले लोगों को तनाव की समस्या ज्यादा होती है। इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
व्यक्ति की खराब लाइफस्टाइल के चलते डायबिटीज की समस्या होने लगती है। सुबह देर से उठने पर ब्लड प्रेशर बहुत कम या ज्यादा हो जाता है।
सुबह देर से उठना कब्ज और बवासीर की समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा पाचन क्रिया पर भी निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।
सुबह देर से उठने पर धूप नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन की कमी होने लगती है। इससे बीपी बढ़ने लगती है और व्यक्ति को हार्ट से जुड़ी समस्या होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने के तरीके को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ