सनातन धर्म में भाई दूज का विशेष महत्व होता है। इस दिन बहनें भाई की लंबी आयु के लिए पूजा करती हैं। आइए जानते हैं कि भाई दूज पर भाई को पान खिलाने से क्या होता है?
पंचांग के अनुसार, इस बार भाई दूज का पर्व 03 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 नवंबर को होगा।
भाई दूज पर बहनें अपने भाई को पान खिलाती हैं। ऐसा करने से भाई-बहन के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ऐसा कहा जाता है कि भाई के ऊपर आने वाली मुसीबत को बहन पान खिलाकर रोक लेती है। इसे खिलाने से जीवन में खुशहाली आती है।
भाई दूज पर भाई को पान खिलाने से बहन को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पान को मंगलकारी माना जाता है, इसे खिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
भाई दूज पर भाई को पान खिलाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, अकाल मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसका उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। इसे घर में रखने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, आसपास का वातावरण भी शांत बना रहता है।
त्योहारों पर खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ