Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को व्यापार में हो सकता है नुकसान


By Ashish Mishra02, Nov 2024 08:24 AMjagran.com

व्यापार में नुकसान

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों को धन लाभ भी हो सकता है।

मेष राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। नए कार्य ऑफर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो आप कर सकते हैं। जमीन आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कर्क राशिफल

आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पडेगा। व्यापार में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान में बढ़ेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में सहयोगी लोगों से हानि उठानी पड़ सकती हैं, कोई नया काम आज शुरू न करे ,पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशिफल

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। नया काम शुरू न करें। विवाद से बचें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में कोई नया काम व साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है।

धनु राशिफल

आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहें हैं, वह काम आपका पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आपका किसी अपने से विवाद हो सकता है। मन अशांत रहेगा। वहीं, किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है। आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया बड़ा निवेश कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ