सर्दियों में गुड़ और घी खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan20, Dec 2024 12:00 PMjagran.com

गुड़ और घी

सर्दियों में कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखें। गुड़ और घी इन्हीं फूड्स में से एक है।

गुड़ और घी खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में गुड़ और घी एक साथ खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

घी विटामिन-के, विटामिन-ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर गुड़

वहीं गुड़ में आयरन, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

कब्ज से राहत

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में आपको गुड़ और घी खाना चाहिए। इसमें फाइबर मौजूद होता है।    

कफ में आराम

घी और गुड़ का नियमित सेवन करने से शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को संतुलित करने में मदद मिल सकती है।

पाचन बेहतर

गुड़ वाले घी डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रिशन को बढ़ाता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com