गर्मी के मौसम में अक्सर लोग ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि तरबूज का ज्यादा सेवन करने क्या होता है?
इसमें यह विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और लाइकोपीन समेत एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर पर कई तरह के असर पड़ने लगते हैं।
अक्सर लोग तरबूज को ज्यादा मात्रा में खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर को फायदे और नुकसान दोनों होते हैं।
तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से मोटापे की समस्या दूर होने लगती है।
तरबूज में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पानी की कमी से भी छुटकारा मिलता है।
तरबूज में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है, जो शरीर को संक्रमण बीमारियों से बचाने में मददगार है।
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग तरबूज का ज्यादा सेवन करते हैं। इसमें पाए जाने वाले फाइबर से पेट खराब हो सकता है। इसके साथ ही, गैस और अपच की समस्या भी हो सकती है।
तरबूज में नेचुरल शुगर होता है। डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या हो सकती है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ