मूंग दाल का पानी पीने से क्या होता है?


By Ashish Mishra03, Apr 2025 04:52 PMjagran.com

मूंग दाल खाना

अक्सर लोगों को मूंग दाल खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि मूंग दाल का पानी पीने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी और सी होते हैं। इस दाल का पानी पीने से शरीर कई फायदे होते हैं।

पाचन रहता है दुरुस्त

मूंग दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसका पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, अपच और गैस से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, पेट भी साफ रहता है।

वजन को कम करना

अगर आप मोटापे का शिकार हो गए हैं, तो मूंग दाल का पानी पिएं। इसमें पर्याप्त फाइबर होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मूंग दाल में विटामिन-सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना

मूंग दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है। मूंग दाल का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है।

याददाश्त होती है तेज

अगर आपके बच्चों की याददाश्त कमजोर हो गई है, तो उन्हें मूंग दाल का पानी पिलाएं। इससे याददाश्त तेज होने लगती है और चीजें ज्यादा देर तक याद रहती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ