रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर ऊपर क्यों होते हैं?


By Farhan Khan03, Apr 2025 04:20 PMjagran.com

फ्रीजर ऊपर की ओर होना

आपने आमतौर पर देखा होगा कि हमारे फ्रिज को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जाता है, जिसमें फ्रीजर ऊपर की ओर ही होता है।

फ्रीजर ऊपर की ओर क्यों होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि फ्रीजर का ऊपर की ओर होने का क्या कारण है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।  

फ्रिज का तापमान रहता है कंट्रोल

विज्ञान का नियम कहता है कि रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर ऊपर इसलिए होता है, ताकि फ्रिज के तापमान कंट्रोल में रखा जा सके क्योंकि यह ठंडी हवा को नीचे भेजने में मदद करता है।

बरसों से डिजाइन किए जा रहे हैं इसी तरह के फ्रिज

रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर ऊपर होने के कारणों में से एक कारण डिजाइन भी हो सकता है। बरसों से इसी तरह डिजाइन किए रेफ्रिजरेटर मार्केट में आ रहे हैं।

ग्रेविटी भी है एक कारण

कई बार ऐसा भी देखना में आया है कि ग्रेविटी के कारण रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर ऊपर होते हैं, जो फ्रीजर से निकलने वाली ठंडी हवा को पूरे फ्रिज के अंदर पहुंचाने का काम करता है।

फ्रीजर में गिनती का ही सामान रख पाना

आपने अक्सर देखा होगा कि फ्रीजर में हम गिनती का ही सामान रख पाते हैं, जबकि फ्रीजर के नीचे वाले हिस्से में हम काफी सारा सामान रख सकते हैं।

चीजें आसानी से निकालने के लिए ऊपर होता है फ्रीजर

अब अगर फ्रीजर नीचे हो, तो हमें सामान निकालने और रखने में परेशानी हो सकती है। चीजें आसानी से निकाली और रखी जा सके, इसके लिए ऐसा डिजाइन बनाया गया।

बिजली कम खर्च होना

फ्रीजर ठंडक का रिच सोर्स होता है, जिससे पूरे फ्रिज को ठंडक मिल जाती है। इसके चलते बिजली भी ज्यादा खर्च नहीं होती। आपकी बचत होती है।

इन कारणों से रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर ऊपर होते हैं। आशा करते हैं कि आपके ये कारण समझ में आ गए होंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com