इस पत्ते का उपयोग स्वास्थ्य से लेकर अध्यात्म तक किया जाता है। आइए जानते हैं कि घर में नीम के पत्ते जलाने से क्या फायदे होते हैं?
अक्सर लोग घर में नीम के पत्ते जालते हैं। ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होने लगता है और बीमारियां भी दूर होने लगती हैं।
नीम की पत्तियों को घर में जलाकर धुंआ करने से बुरी नजरों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, भूत-प्रेत की बाधा भी दूर होती है।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो घर में नीम की पत्तियां जलाएं। इसे जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आप तनाव का सामना कर रहे हैं, तो घर में नीम के पत्ते जलाना चाहिए। इससे बैक्टीरिया नष्ट होने लगता है और मानसिक तनाव भी दूर होने लगता है।
घर में नीम का पेड़ लगाने से पितृ दोष से मुक्ति और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को सफलता की प्राप्ति होती है।
नीम की लकड़ी से हवन करने पर कुंडली में शनि शांत होने लगते हैं। वहीं, जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीम की पूजा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इसके लिए रोजाना नीम के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए।
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ