गंगा नदी में सिक्का डालने से क्या होता है?


By Ashish Mishra26, Feb 2025 12:30 PMjagran.com

गंगा नदी में सिक्का डालना

अक्सर लोग गंगा में स्नान करते समय उसमें सिक्का डालते हैं। आइए जानते हैं कि गंगा नदी में सिक्का डालने से क्या होता है?

पूजा-पाठ करना

स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करने जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही, देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

गंगा नदी में सिक्का डालने के फायदे

अगर आप गंगा में स्नान करने जा रहे हैं, तो उसमें सिक्का जरूर डालें। ऐसा करने से जीवन में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

मनोकामना होती है पूरी

गंगा में स्नान करने के बाद सिक्का डालने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होने लगती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

पाप से मिलती है मुक्ति

अगर आप अपने पापों से मुक्ति चाहते हैं, तो गंगा में स्नान करते समय सिक्का डालें। इससे पाप दूर होने लगते हैं और मोक्ष प्राप्ति के योग बनते हैं।

देवी-देवताओं की कृपा

गंगा में सिक्का डालने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन में आने वाली संकट दूर होते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

पितरों की आत्मा को मिलती है शांति

गंगा नदी में सिक्का डालने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इससे परिवार के सदस्यों को पितरों का आशीर्वाद मिलता है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को गंगा में सिक्का डालना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

गंगा में स्नान करने के लिए फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ