शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, भरा रहेगा धन-दौलत का भंडार


By Ashish Mishra21, Feb 2025 05:00 AMjagran.com

शुक्रवार का दिन

यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन-से उपाय करने चाहिए?

मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार के दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

शुक्रवार के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन करना बेहद शुभ होता है। इसे करने से हमेशा धन-दौलत का भंडार भरा रहता है।

मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करें

शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को धन लाभ होता है।

घी और मखाने का भोग लगाएं

शुक्रवार को पूजा करते समय मां लक्ष्मी को घी और मखाना का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी के सामने शंख चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक लाभ होता है।

इन चीजों का दान करें

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजें, गुड़, खीर, चांदी, चावल, आटा और श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

1 रुपए का सिक्का चढ़ाएं

शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी के सामने 1 रुपए का सिक्का चढ़ाना चाहिए। इससे कारोबार में लाभ होता है और तरक्की के योग बनते हैं।

मंत्र का जाप करें

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

पढ़ते रहें

धन लाभ के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ