गुरुवार 20 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर काल भैरव देव की पूजा की जाएगी। मनोवांछित फल की प्राप्ति के कालाष्टमी का व्रत भी रखा जाता है।
कालाष्टमी पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
इनमें दो भाग्यशाली राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। उनके सभी बिगड़े काम भगवान शिव की कृपा से बन जाएंगे। आइए इन राशियों के बारे में जानें।
तुला राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
सफेद चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा बरसेगी। कार्यक्षेत्र में पार्टनर मिलेगा। निवेश से लाभ मिलेगा। कारोबार में तेजी आएगी। शनिदेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बनेंगे।
अपनों का प्यार और स्नेह मिलेगा। भय से मुक्ति मिलेगी। रोजगार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कालाष्टमी के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें।
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस राशि पर मंगल देव की विशेष कृपा बरसती है। वहीं, चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों का धन लाभ होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com