मुख्य रूप से गणपति और माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कपूर की आरती जरूरी मानी जाती है।
नियमित रूप से आरती में कपूर का इस्तेमाल करने से घर में उत्पन्न हो रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
कपूर घर की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए ही इसे नियमित रूप से जलाने की सलाह दी जाती है।
कपूर जलाना भगवान के लिए एक दैवीय अनुष्ठान माना जाता है। वेदों के अनुसार कपूर की सुगंध भगवान को प्रसन्न करती है।
कपूर की आरती घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। इसकी सुगंध से पूरे घर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है।
वास्तु दोष के साथ-साथ पितृ दोष से भी मुक्ति दिलाता है। परिवार में खुशहाली बनी रहती है। भगवान भी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
कपूर जलने के बाद हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है। इसे घर में जलाने से बैक्टीरियों का भी खात्मा होता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com