पीली सरसों से करें ये उपाय, शत्रु का होगा नाश


By Ashish Mishra27, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

पीली सरसों का उपयोग

अक्सर लोग पीली सरसों का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करते हैं। आइए जानते हैं कि पीली सरसों से कौन से उपाय करने से शत्रुओं का नाश होता है?

शत्रु का सामना करना

अक्सर लोग जीवन में शत्रुओं का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को कई तरह के उपाय करने चाहिए। कई उपाय ऐसे होते हैं, जो शत्रुओं का नाश कर देते हैं।

पीली सरसों के उपाय

इससे उपाय करके किसी भी तरह के शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपको कार्य में सफलता मिलती है तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

दीपक में पीली सरसों डालकर जलाएं

घर में दीपक जलाते समय उसमें पीली सरसों डाल दें। ऐसा करके दीपक जलाने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है और विरोधी भी परास्त होने लगते हैं।

किस चीज का दीपक जलाएं

शत्रुओं के नाश के लिए घी का दीपक जलाना लाभकारी होता है। इसके पीली सरसों डालकर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कितने दिन दीपक जलाएं

शत्रुओं के नाश के लिए दीपक में पीली सरसों डालकर कम से कम 40 दिन जलाना चाहिए। आप इससे ज्यादा दिन तक भी दीपक जला सकते हैं।

पूजा स्थल पर पीली सरसों रखें

घर की रक्षा के लिए पीली सरसों की पोटली बनाकर पूजा स्थल पर रख देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

परेशानियों से छुटकारा

अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो पीली सरसों के इन उपायों को जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

जीवन में सुख-समृद्धि के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ