अखरोट का दूध पीने से क्या होता है?


By Farhan Khan08, Mar 2024 01:22 PMjagran.com

शरीर को सेहतमंद रखना

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये पोषक तत्व हेल्दी खाने से शरीर को मिलते हैं।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन

एक संतुलित आहार में फल, सब्जियां, रोटी, दाल, ड्राई फ्रूट्स आदि को शामिल किया जाता है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन हर व्यक्ति को रोजाना करने की सलाह दी जाती है।

पोषक तत्व से भरपूर अखरोट

इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में अखरोट भी शामिल है। अखरोट में कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अखरोट का दूध भी शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है।

अखरोट का दूध पीना

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अखरोट का दूध पीते हैं तो इससे क्या होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पानी के साथ ब्लैंड करके बनाना

अखरोट का दूध अखरोट को पानी के साथ ब्लैंड करके ही बनाया जाता हैं। जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंस होते हैं यानी दूध के प्रोडक्ट नहीं खा सकते हैं, उनके लिए अखरोट का दूध अच्छा विकल्प हैं।

हार्ट अटैक का खतरा कम

अखरोट के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल के दुरुस्त रखने में एक मुख्य भूमिका निभाता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक आदि का खतरा कम हो जाता है।

हड्डियां मजबूत

अखरोट के दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाएं रखता है। अखरोट के दूध के सेवन से जोड़ों का दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसा बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

बढ़ती है मेमोरी पावर

अखरोट के सेवन से ब्रेन को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मेमोरी को बढ़ाने में मदद करता है।

अगर आप भी अखरोट वाला दूध पीते हैं तो इससे आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com