ये 5 चीजें हैं आपके दिल की दुश्मन


By Mahak Singh30, Dec 2022 03:10 PMjagran.com

अनहेल्दी फूड्स

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स की वजह से दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर आप अपने खान-पान पर ध्यान दें तो आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।

दिल

आइए जानते हैं कौन सी चीजें दिल के लिए हानिकारक हैं।

बेक्ड चीजें

अक्सर लोग छोटी-छोटी भूख मिटाने के लिए कुकीज, केक, मफिन खाते रहते हैं लेकिन ये दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

सोडा

नियमित रूप से सोडा पीने से रक्त में ब्लड शुगल लेवल बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

पिज्जा

पिज्जा तो सभी को बहुत पसंद होता है लेकिन इसमें फैट और सोडियम पाया जाता है, जो आर्टरी ब्लॉक होने का कारण बन सकती है।

नमक

अगर आप अधिक मात्रा में नमक खाते हैं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है, जो दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है।

रेड मीट

रेड मीट में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, नमक, सैचुरेटेड फैट दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।