हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, इसे मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में बराबरी का हक दिलाना है।
अधिकतर महिलाएं घर, परिवार और अपने लोगों की केयर करते-करते खुद की सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं, इस वजह से उनको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
40 की उम्र के बाद महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं, ऐसे में कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर महिलाएं खुद का ख्याल रख सकती हैं।
महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिससे पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। हेल्दी डाइट से जरूरी तत्व मिलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।
महिलाओं को 40 की उम्र के बाद जरूरी हेल्थ चेक अप जरूर कराने चाहिए, जिनमें बीएमआई टेस्ट, डायबिटीज टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट बहुत जरूरी हैं। इसके अलावा डिप्रेशन टेस्ट भी बहुत जरूरी है।
स्वस्थ शरीर के लिए रेगुलर एक्सरसाइज बहुत जरूरी है, एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि खुद के लिए मी टाइम निकालें, इस दौरान अपनी पसंद का काम करें।
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत जरुरी होता है, इसके लिए मेडिटेशन और ब्रीदिंग का सहारा लें, इसके अलावा थोड़ी देर प्रकृति में टहलें।
40 की उम्र के बाद महिलाएं इन टिप्स को अपनाकर खुद की हेल्थ का ध्यान रख सकती हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com