एक महीने तक इसबगोल की भूसी खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan22, Oct 2024 12:10 PMjagran.com

इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर

इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर है, जो आयुर्वेद में सदियों से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।

इसबगोल की भूसी खाने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि एक महीने तक इसबगोल की भूसी खाने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

होगा वेट लॉस

इसबगोल खाने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और धीरे-धीरे वेट लॉस होने लगता है।

दिल की सेहत बेहतर

इसबगोल का सेवन करने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है, जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

इसबगोल कार्बोहाइड्रेट को अवशोषित करने की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

आंतों में नहीं होगा इन्फेक्शन

इसबगोल का सेवन करने से आंतों में इन्फेक्शन नहीं होता। आपको भी रोज इसका सेवन करना चाहिए।

कैंसर का खतरा होता है कम

कई स्टडी में यह बात निकलकर सामने आई है कि इसबगोल कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

ज्यादा न खाएं इसबगोल

हालांकि आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में इसबगोल न खाए। इससे पेट में दर्द, गैस और कब्ज हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com