रश्मि देसाई टीवी और रियलिटी शोज की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने अबतक कई हिट शोज में काम करके फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।
38 साल की एक्ट्रेस इस उम्र में भी अपने फैशन सेंस से फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर लुक स्टाइल से भरा होता है।
आज हम आपको स्टाइल आइकन रश्मि देसाई की कुछ मॉडर्न ड्रेसेस दिखाने जा रहे हैं। जिनको यंग गर्ल्स इस दिवाली पार्टी पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।
अभिनेत्री ने हाल में प्रिंटेड स्कर्ट विद ग्रे शर्ट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें रश्मि का स्मार्ट लुक देखा जा सकता है। ड्रेस के साथ ब्रेड हेयर स्टाइल जंच रही है।
यंग गर्ल्स इस दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस की तरह सिंपल सोबर यॉक वर्क फ्लेयर वाली कुर्ती को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप ब्यूटीफुल दिखेंगी।
रश्मि देसाई की ब्लैक रेडी टू वियर डिजाइनर साड़ी वी नेक ब्लाउज के साथ कहर ढ़हा रही है। इसको भी आप दिवाली पार्टी में कैरी करके जा सकती हैं।
आप अभिनेत्री की तरह क्रैप फैब्रिक वाला फुल लेंथ सूट भी स्टाइल कर सकती हैं। इस एथनिक ऑउटफिट में भी आपका लुक गॉर्जियस नजर आएगा।
आजकल लहंगे की जगह ऐसी स्कर्ट, क्रॉप टॉप विद जैकिट लुक काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप भी इस बार स्लिट साटन स्कर्ट, टॉप और शिमरी जैकिट लुक को कॉपी कर सकती हैं।
All Photo Credit: Instagram