बालों को लंबा-घना और मजबूत बनाने के लिए अच्छा खाना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं, उन खाद्य पदार्थों के बारे में, जो बालों को मजबूत के साथ-साथ शाइनी और झड़ने से बचाते हैं।
अंडे में प्रोटीन और बायोटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप नट्स और बीज को खाएं। बादाम, अखरोट और अलसी के बीज इसके लिए काफी फायदेमंद होते हैं, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं।
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बालों को मजबूत बनाने और बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है। आप इसे जरूर खाएं।
पालक में आयरन और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
क्या आप जानते हैं दही में प्रोटीन और कैल्शियम गुण पाए जाते हैं, यह स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। आप इसे खाने के साथ जरूर खाएं।
खाने के साथ आप सलाद में शकरकंद को जरूर शामिल करें। यह शरीर के साथ-साथ बालों को मजबूती देगा। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन ए बालों को घना और लंबा बनाने में मदद करता है।
ओट्स में जिंक और बायोटिन गण पाए जाते हैं। इसे खाने से बालों में तेजी से ग्रोथ होने लगती हैं। साथ ही, यह बालों को सफेद होने से भी बचाता हैं।
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप हमारे बताए गए इन फूड-आइटम को जरूर खाएं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik