गर्मियों के मौसम में खरबूजा खूब खाया जाता है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। खरबूजा सेहत के लिए काफी शानदार माना जाता है।
खरबूजे में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम, फोलेट, फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे खरबूजे के साथ खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आइए इस चीज के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको तरबूज के बारे में बता रहे हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि खरबूजे के साथ तरबूज खाने से आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
खरबूजे की तासीर गर्म होती है, जबकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है। इसके चलते दोनों को एक साथ खाने बॉडी का तापमान बिगड़ सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप खरबूजे के साथ तरबूज खाने की गलती करते हैं, तो इससे आपका पाचन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसके चलते पेट में गैस बन सकती है।
अगर आप स्किन संबंधी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए खरबूजे के साथ तरबूज कभी न खाएं। नहीं, तो समस्या और बढ़ जाएगी।
खरबूजे के साथ कभी भी तरबूज नहीं खाना चाहिए। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com