हार्ट को ताकतवर बनाने के लिए क्या खाएं?


By Ashish Mishra14, Jul 2024 03:01 PMjagran.com

हार्ट को हेल्दी रखना

दिल से जुड़ी समस्या होने पर शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि हार्ट को ताकतवर बनाने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

हार्ट के हेल्दी रखने के लिए खाएं ये चीजें

हार्ट शरीर में खून के साथ ऑक्सीजन सप्लाई करता है। इसे ताकतवर बनाने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

टमाटर का सेवन करें

यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। इसे खाने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी नहीं होती है, जिससे हार्ट हेल्दी और ताकतवर रहता है।

बादाम खाएं

इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर होता है। इसे खाने से हार्ट मजबूत रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होने लगता है।

लहसुन का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में मैगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम, विटामिन-C आदि पाए जाते हैं। इसे खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। आप इसे कच्चा या सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं।

ब्रोकली को शामिल करें

इसमें फाइबर और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से हार्ट मजबूत रहता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी नहीं होती है।

चुकंदर खाएं

इसमें पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल और नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके हार्ट हेल्दी रखने का काम करता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ