मीरा राजपूत बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ हैं। जो कि इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं होने के बावजूद अपने ग्लैमरस फैशन सेंस को लेकर छाई रहती हैं।
मीरा का ड्रेसिंग सेंस तारीफे काबिल होता है। उनके इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक को फैंस काफी रीक्रिएट करते हैं।
आज हम आपको मीरा राजपूत के बोल्ड लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप रोका सेरेमनी में स्टाइल करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
एक्ट्रेस डार्क ब्लू कलर के गोल्डन वर्क लहंगे स्वीट हार्ट नेक चोली में कहर ढहा रही हैं। आप मीरा के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
मीरा येलो कलर के प्लेन साटन लहंगे हैवी वर्क कट स्लीव्स चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ब्राइडल इसे रोका फीड में ट्राई कर सकती हैं।
यदि आप नॉर्मल लहंगे पहनकर बोर हो गई हैं तो मानसून और समर के लिए ऐसे प्रिंटेड लहंगे आपको एकदम डिफरेंट लुक देंगे। इसके साथ डीप नेक ब्रॉड चोली बोल्ड लुक देगी।
मीरा का व्हाइट शिमरी लहंगा कट स्लीव्स चोली डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। रोका सेरेमनी में इसमें आपको देख सबकी निगाहें टिक जाएंगी।
यदि आपको कुछ हैवी ट्राई करने का मन है तो मीरा का डार्क नेवी ब्लू हैवी जरी वर्क लहंगा बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ मराठी नथ खूब जंच रही है।