लिवर मजबूत करने के 7 घरेलू उपाय


By Akshara Verma19, Jun 2025 08:00 PMjagran.com

बेहतर लिवर के लिए खाएं ये चीजें

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण पार्ट होता है, जो हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी मदद करता है। आइए जानते हैं लिवर को मजबूत बनाने के लिए किन घरेलू चीजों का सेवन करना चाहिएं।

फल और सब्जियां खाएं

फल और सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों के साथ पानी वाले फलों का सेवन जरूर करें।

साबुत अनाज खाएं

साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है। साथ ही, यह लिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

दालें खाएं

दालों में प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये लिवर को हेल्दी रखने में भी काफी मदद करती हैं। आप रोज दिन में करीब 1 बार दाल जरूर खाएं।

नट्स और बीज खाएं

नट्स और बीज में हेल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर को बेहतरीन बनाने में मदद करते हैं। आप इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

मछली खाएं

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने के साथ उसे स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। आप अपनी डाइट में मछलियां जरूर शामिल करें।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल से लड़ने में आपकी मदद करते हैं।

कॉफी पिएं

क्या आप जानते हैं सीमित मात्रा में कॉफी लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन, इसे ज्यादा नहीं पीनी चाहिएं।

लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik