ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। यह खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं। इन्हीं, ड्राई फ्रूट्स भी किशमिश भी शामिल है। लोग इसे अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को भूल से भी किशमिश का पानी नहीं पीना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
किशमिश में फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन-बी, नेचुरल शुगर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को हेल्दी रखने का काम करती है।
अगर आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको किशमिश का पानी पीने से बचना चाहिए। इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है, उन्हें किशमिश का पानी पीने से बचना चाहिए। इससे समस्या और ज्यादा विकराल रूप ले सकती है।
किडनी स्टोन में किशमिश का पानी पीने से बचना चाहिए। किशमिश में भरपूर मात्रा में ऑक्सालेट पाया जाता है। इससे स्टोन का साइज बढ़ सकता है।
एलर्जी में किशमिश का पानी भूल से भी नहीं पीना चाहिए। अगर आप फिर भी ऐसा करते हैं, तो इससे स्किन पर लाल निशान हो सकते हैं। आपके शरीर पर जगह-जगह सूजन भी हो सकती है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किशमिश का पानी अवॉयड करना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा में काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com