गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए रोज खाएं ये 5 चीजें


By Ashish Mishra25, Jun 2024 10:23 AMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना

कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट से जुड़ी समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए किन चीजों को खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए खाएं ये चीजें

शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए कई चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है।

जैतून का तेल

यह तेल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और हार्ट से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

बेरीज खाएं

ब्लूबेरी, रैस्पबेरी और स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

डार्क चॉकलेट का सेवन

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने से हार्ट की बीमारियों का जोखिम कम होने लगता है।

एवोकाडो खाएं

इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन होता है। इसे खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ