एक मुठ्ठी भुने चने खाने से शरीर होता है बलशाली, बीमारियां होती हैं दूर


By Amrendra Kumar Yadav25, Jun 2024 09:42 PMjagran.com

भुने चने हैं पोषक तत्वों से भरपूर

भुने चनों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, आयरन, जिंक और विटामिन पाए जाते हैं।

रोजाना खाएं 1 मुट्ठी चने

इसका इस्तेमाल स्नैक्स के रूप में किया जाता है। रोजाना 1 मुट्ठी चना खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं और शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है।

पाचन रहता है दुरुस्त

चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज आदि की शिकायत दूर होती है।

वेट लॉस में मददगार

इसका सेवन करने से देर तक पेट भरा महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग से बचे रहते हैं। रोजाना भुने चने खाने से वजन नियंत्रित रहता है।

हार्ट हेल्थ रहती है दुरुस्त

भुने चने दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम करते हैं।

ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित

डायबिटीज की समस्या में भुना चना बहुत फायदेमंद होता है। चना एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

भुने चने खाने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई संक्रामक रोगों से बचाव होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर को भी मजबूती मिलती है।

एनीमिया की समस्या से राहत

एनीमिया की समस्या में भुने चने खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है, इससे खून की कमी नहीं होती है।

रोजाना 1 मुट्ठी भुने चने खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM