हिंदू धर्म में सुबह और शाम पूजा करते समय मंदिर में दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। दरअसल, दीपक को रोशनी का प्रतीक माना गया है। जिसके चलते जीवन और घर हमेशा चमकता रहता है।
इसके साथ ही हमें घर के मंदिर में जरूर सुबह और शाम भगवान की उपासना करते वक़्त दीया जलाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा भी बाहर निकल जाती है।
इसके साथ ही अपने देखा होगा दीया जलते समय उसकी लौ में कई तरह की आकृति बनने लगती है। जिससे कई अलग-अलग तरह के संकेत मिलते हैं।
तो आइये जान लेते हैं कि दीये में उठने वाली तेज लौ किस बात का संकेत देती है। और इसका हमारे जीवन पर क्या असर होता है।
इसके साथ ही यदि दीपक की लौ तेज या लाल हो जाए तो इसका मतलब है भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हुए हैं।
यदि आपके घर के दिये की लौ तेज या ऊंची हो रही हैं। तो इसका मतलब है कि आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होने वाली है।
दीपक की लौ का तेज जलना घर में धन-धान्य की वृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है।