यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस साल महाशिवरात्रि और इसके लिए पूजा शुभ मुहूर्त कब है?
हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।
पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को शाम 09 बजकर 57 मिनट पर शुरू होकर 09 मार्च 2024 को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी।
इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा करनी चाहिए। इसके लिए 08 मार्च को शाम 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मां पार्वती और भगवान शिव को प्रणाम करना चाहिए। इस दिन पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।
इस दिन भगवान शिव की पूजा करते समय भांग, धतुरा, मदार के पत्ते और बेल पत्र अर्पित करना चाहिए। इस दौरान शिव चालीसा और शिव स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय धन वृद्धि की कामना करना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर दान करने से जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है। इस दिन कच्चा दूध, चावल और चीनी का दान करना शुभ माना जाता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ