ज्योतिष शास्त्र की तरह स्वप्न शास्त्र का भी काफी विशेष महत्व माना जाता है। इसमें सपने के बारे में विस्तार से बताया गया है क्योंकि सपने अक्सर हमें भविष्य से जुड़ी जानकारी देते हैं। आपको सपने में हल्के नहीं लेना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सपने में कीड़े-मकोड़े देखते हैं, तो इसका क्या मतलब होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें। आप दूसरों को भी जागरूक कर सकें।
अगर आप सपने में खुद को कनखजूरे को मारते हुए खुद को देखते हैं, तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का सीधा सा मतलब है कि जल्द ही आपकी लौटरी लगने वाली है।
अगर आप सपने में कनखजूरे को अपने कान में घुसते हुए देखते हैं, तो संकेत बेहद अशुभ माना जाता है। यह संकेत इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि आपके साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है।
सपने में कॉकरोच देखने का मतलब है कि जल्द ही आप किसी बड़ी परेशानी से घिर सकते हैं। इसके अलावा आप कर्ज की समस्या से घिरे रहेंगे। आसानी से निकल नहीं पाएंगे।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी सफेद रंग के कीड़े को देखना अच्छा नहीं माना जाता। इस सपने का सीधा सा मतलब है कि आपके परिवार के किसी तरह की परेशानी आ सकती है।
परिवार पर परेशानी आने के साथ-साथ आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। अच्छे दिनों की समाप्ति हो सकती है। बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। आपकी तरक्की रुक सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com