सुब्रह्मण्य षष्ठी पर शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से आएंगे अच्छे दिन


By Farhan Khan21, Nov 2025 07:23 PMjagran.com

सुब्रह्मण्य षष्ठी का पर्व

हिंदू धर्म में सुब्रह्मण्य षष्ठी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय को समर्पित है। इससे जातकों की मन की सभी मुराद धीरे-धीरे पूरी होने लगती है।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

आज हम आपको आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप सुब्रह्मण्य षष्ठी पर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, तो इससे आपके अच्छे दिन आ सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

कच्चा दूध अर्पित करें

अगर आप सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन शिवलिंग पर गाय का शुद्ध कच्चा दूध अर्पित करते हैं, तो इससे आपके अच्छे दिन आ सकते हैं और बुरे दिनों की समाप्ति हो सकती है।

दही अर्पित करें

जो जातक सुब्रह्मण्य षष्ठी पर शिवलिंग पर दही अर्पित करते हैं, तो इससे उनके घर में धन का आगमन हो सकता है और धन की तिजोरी कभी खाली नहीं होगी।

बिल्व पत्र अर्पित करें

हिंदू धर्म में बिल्व पत्र का काफी महत्व है। ये शिव जी को बेहद प्रिय है। अगर आप सुब्रह्मण्य षष्ठी पर शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करते हैं, तो इससे आपकी किस्मत का ताला खुल सकता है।

गन्ने का रस अर्पित करें

सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से आपको लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

काले तिल अर्पित करें

सुब्रह्मण्य षष्ठी पर शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com