तुलसी का पौधा हरा भरा होना क्या संकेत देता है?


By Ashish Mishra07, Sep 2024 01:08 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि हरा-भरा तुलसी का पौधा क्या संकेत देता है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे में जल अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

तुलसी का पौधा रहा-भरा रहना

घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। इस पौधे का हरा-भरा रहना कई बातों का संकेत देता है। ऐसा होने पर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

धन का आवागमन

घर में लगे तुलसी के पौधे का हरा-भरा होना धन के आवागमन का संकेत हो सकता है। इसका मतलब व्यक्ति जीवन में तरक्की करेगा और उसे धन लाभ होगा।

मां लक्ष्मी की कृपा

तुलसी के पौधे का हरा-भरा होना मतलब आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है। इससे व्यक्ति का आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और कंगाली दूर होती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में लगे तुलसी के पौधे को हमेशा हरा-भरा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

घर में तुलसी के पौधे का हरा-भरा होने का मतलब परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन हो गया है। इस पौधे को लगाने से गृह की समस्या दूर होने लगती है।

तुलसी का पौधा इस दिशा में लगाएं

घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

जीवन में दिखने वाले सकारात्मक संकेत के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ