सपने में दांतों का टूटना क्या संकेत देता है? जानें


By Farhan Khan31, May 2024 01:02 PMjagran.com

स्वप्न शास्त्र

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का भी विशेष महत्व होता है क्योंकि यह सपने निकट भविष्य की झलक दिखाते हैं। क्या आपको भी दांत टूटने के सपने आते हैं।

सपने में दांत का टूटना

समुद्र शास्त्र में दांत से संबंधित सपनों के बारे में काफी कुछ कहा गया है। आइए जानते हैं कि सपने में दांतों का टूटना या गिरना किस बात का संकेत देता हैं।

दांतों का गिरना

सपने में दांतों का गिरना एक शुभ संकेत नहीं माना जाता है। दांत गिरने के सपने उन लोगों में भी आम हैं जिन्होंने हाल ही में पद, रुतबा या पैसा खोया है।

असहज महसूस करना

इसका अर्थ होता है कि आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं।

आत्मविश्वास की कमी

वहीं अगर आप सपने में टूटा दांत देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। जिसे बढ़ाने की जरूरत है।

कड़े फैसले लेना

अगर सपने में दांत टूटकर आपके मसूड़ों और मुंह के बीच में घूम रहा है तो आने वाले समय में आपको जीवन से जुड़े कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

जीवन में बड़ा बदलाव

वहीं, अगर सपने में कोई आपके दांत को पकड़कर खींच रहा है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है।

बढ़ेगी नकारात्मक ऊर्जा

अगर आप सपने में दांत को सड़ते हुए देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है।

ऐसे में अगर आपने भी इससे संबंधित सपना देखा है तो आपको सतर्क रहना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com