सोते समय हाथों में होती है झुनझुनी? हो सकता है इन बीमारियों का संकेत


By Ashish Mishra08, Aug 2024 10:00 PMjagran.com

हाथों में झुनझुनाहट

कई बाल रात में सोते समय अचानक हाथों में झुनझुनी होने लगती है। आइए जानते हैं कि ऐसा होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?

बीमारी का संकेत

सेहत खराब होने पर शरीर में कई संकेत दिखाई देने लगते हैं। इन संकेतों को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ने लगती है।

सोते समय हाथ में झुनझुनी होना

अक्सर लोगों को रात में सोते समय हाथ में झुनझुनी होती है। ऐसा होना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

स्ट्रोक का खतरा

मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट होने पर थक्का जमने लगता है। जिसकी वजह से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या का सामना कर रहे लोगों के हाथ में सोते समय झुनझुनी होती है।

हार्ट अटैक का खतरा

रात में सोते समय हाथ में झुनझुनी होना हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में सांस लेने में परेशानी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हाथों में झुनझुनी होने लगती है। ये संकेत मांसपेशियों के कमजोर होने के भी लक्षण हो सकते हैं।

दवाओं के साइड-इफेक्ट्स

कई बार दवाओं के साइड-इफेक्ट्स की वजह से भी रात में सोते समय हाथों में झुनझुनी होने लगती है। ऐसे संकेत दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

डायबिटीज का खतरा

रात में सोते समय हाथों में झुनझुनी होना डायबिटीज बढ़ने का संकेत हो सकता है। इसका मतलब शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पा रहा है।

पढ़ते रहें

शरीर में दिखने वाले संकेत के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ