खाली पेट कद्दू के बीज खाने से क्या लाभ होते हैं?


By Amrendra Kumar Yadav08, Aug 2024 04:20 PMjagran.com

कद्दू के बीज हैं पोषक तत्वों से भरपूर

कद्दू के बीज में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, फाइबर, प्रोटीन, फैटी एसिड पाए जाते हैं। इसके साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक भी पाया जाता है।

सुबह खाली पेट खाने के फायदे

इनके बीजों का सेवन खाली पेट करने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

कद्दू के बीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इससे गैस, एसिडिटी की शिकायत दूर होती है और पाचन दुरुस्त रहता है।

कब्ज से राहत

सुबह खाली पेट कद्दू के बीज खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। पाचन सही रहने से शरीर हेल्दी रहता है।

फ्री रेडिकल्स से बचाव

कद्दू के बीज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से फ्री रेडिकल्स से बचाव करते हैं और स्किन को भी लाभ पहुंचाते हैं।

पोषक तत्वों का होता है अवशोषण

इन बीजों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। ये फिजिकल हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहता है नियंत्रित

नियमित रूप से इनका सेवन सुबह खाली पेट करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कुछ कम होता है।

मिलती है भरपूर एनर्जी

इनका सेवन करने शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, जिससे बिना थके दिन भर काम करने में मदद मिलती है।

कद्दू के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM