कई लोगों के शरीर पर अचानक से दाने निकलने लगते हैं। यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर में दाने निकलने का क्या कारण होता है?
कई बार मौसम में बदलाव होने पर खुजली होने लगती है, जिसकी वजह से शरीर में लाल दाने पड़ने लगते हैं। इसे छूने पर दर्द भी महसूस होता है।
कई लोग ज्यादा दिन तक स्नान करने से बचते हैं। ऐसा करने से शरीर में दाने निकलने लगते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना स्नान करना चाहिए।
शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है और स्किन ड्राई होने लगती है। इसके साथ ही दाने पड़ने लगते हैं।
शरीर में खुजली और दाने होने पर क्रीम लगाना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए। इससे आसानी से दाने की समस्या दूर होने लगती है।
इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे स्किन पर लगाने से दाने और खुजली की समस्या दूर होने लगती है। दही को रोजाना स्किन पर 2 बार लगाना चाहिए।
इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। दूध में 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को दाने वाली जगह पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद पानी से धो लें।
नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। स्किन पर होने वाले जलन, सूजन और दर्द को कम करने के लिए नीम की पत्तियों को उबालकर स्नान करने से संक्रमण की समस्या दूर होती है।
शरीर में होने वाली बीमारियों से बचने और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ