मंगलवार के दिन विधि विधान से हनुमान जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए?
बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को साफ कपड़े पहनकर पूजा करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट भी दूर होने लगते है।
मंगलवार के दिन केसरिया या लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस कपड़े को पहनकर पूजा करने से कार्य में सफलता मिलती है।
मंगलवार के दिन डार्क हरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करने अशुभ माना जाता है पूजा का फल भी नहीं मिलता है।
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।
बजरंगबली की पूजा करते समय लाल या पीने रंग का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
इस दिन मांस-मदिरा और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से हनुमान जी नाराज होने लगते हैं।
इस दिन लोहे की चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। इसके साथ ही, नुकीली चीजें जैसे चाकू और कैंची भी नहीं खरीदना चाहिए।
दिन के अनुसार अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ