9 दिन व्रत रखने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं?


By Priyam Kumari24, Sep 2025 12:25 PMjagran.com

नवरात्रि का महत्व

नवरात्रि का त्योहार न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे शरीर और मन को शुद्ध करने का भी एक शानदार मौका होता है।

व्रत रखने के फायदे

इस दौरान माता रानी के भक्त 9 दिन का व्रत भी रखते हैं। ऐसे में आइए जानें 9 दिन व्रत रखने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं।

पाचन तंत्र में सुधार

व्रत के दौरान हल्का और संतुलित भोजन लेने से पेट और आंत को आराम मिलता है। पाचन बेहतर होता है और गैस, एसिडिटी कम हो सकती है।

ब्लड शुगर और वजन नियंत्रण

नियमित व्रत से खुराक नियंत्रित रहती है। इससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

हार्मोन और एनर्जी में संतुलन

व्रत के दौरान खाने-पीने का समय नियंत्रित होता है। इससे शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं और एनर्जी बेहतर महसूस होती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होना

अगर आप नवरात्रि के नौ व्रत रखते हैं, तो इससे संतुलित व्रत और नेचुरल खाद्य पदार्थ इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।

मानसिक शांति और फोकस बढ़ता है

व्रत के दौरान ध्यान और साधना से मन शांत रहता है। तनाव और चिंता कम होती है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मानसिक स्पष्टता और आत्म-नियंत्रण

भूख-पीड़ा सहने की आदत आत्म-नियंत्रण बढ़ाती है। ध्यान और कार्य क्षमता में सुधार होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

यदि किसी को शारीरिक समस्या है तो लंबे व्रत से पहले डॉक्टर से सलाह लें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva