अगर हम अंजीर की बात करें, तो यह हमेशा से ही हमारे सेहत के लिए रामबाण माने जाते रहे हैं। यह खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं। लोग अलग अलग तरीके से अंजीर का सेवन करते हैं। ये शरीर को निरोग रखते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना भीगे हुए अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी शरीर को कौन से शानदार फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
भीगे हुए अंजीर में विटामिन-ए, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आप भीगे हुए अंजीर डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोज विटामिन-सी से भीगे हुए अंजीर खाने चाहिए।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्थ बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में अपनी आंखों को निरोग रखने के लिए आपको अपनी डाइट में भीगे हुए अंजीर शामिल करने चाहिए क्योंकि ये विटामिन-ए का रिच सोर्स होते हैं।
जो लोग कमजोर हड्डियों की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को कैल्शियम से भरपूर भीगे हुए अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। कैल्शियम हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
भीगे हुए अंजीर खाते समय आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें अधिक मात्रा में न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। दिन में 3 से 4 अंजीर काफी होती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com