आजकल ऐसा देखने को मिलता है कि लोगों के बाल बहुत कम उम्र में सफेद हो जा रहे हैं। 15 साल तक के बच्चों के भी बाल सफेद होते जा रहे हैं।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब रंग बनाने वाली कोशिकाएं रंग बनाना बंद कर देती हैं तो बाल सफेद होने लगते हैं।
अमेरिका में रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों का दावा है कि बालों में प्राकृतिक हाइड्रोजन परॉक्साइड जमा होने लगता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि कम उम्र में बाल सफेद होने का एक कारण आनुवांशिकी भी है।
विटामिन बी-12 की कमी से भी बाल सफेद होते हैं। पिट्यूटरी ग्लैंड की बीमारी भी सफेद बालों का कारण बनती है।
शरीर के साथ-साथ बालों को भी पोषण की आवश्यकता होती है। पोषण की कमी से बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं।
अगर आप भी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में आंवले को शामिल करें।
नारियल का तेल कलर पिगमेंट को सुरक्षित रखता है और बालों को सफेद होने से बचाता है।
लाइफस्टाइल व हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com