कई लोगों को यह शिकायत रहती है कि वे दिनभर थका थका महसूस करते हैं। ऐसा उनकी दिनचर्या की वजह से हो सकता है।
हम कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे जिनको अपनाकर आप दिन भर खुद को तरोताजा व एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
मार्निंग वॉक खुद को एनर्जेटिक रखने का बढ़िया विकल्प है। सुबह-सुबह मार्निंग वॉक करने से आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है।
व्यायाम करने से आपकी बॉडी एक्टिव रहती है। व्यायाम करने से हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो मानसिक रोगों से भी बचाते हैं।
दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। रात में मोबाइल फोन, लैपटॉप स्क्रीन से दूरी बनाएं।
ऊर्जावान बने रहने के लिए यह जरूरी है कि डाइट पर विशेष ध्यान दिया जाए। अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें।
अपनी डाइट में साबुत अनाज, बादाम, अंडे, दूध, फल आदि शामिल करें, इनसे आप दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे।
शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पानी की मात्रा बेहद जरूरी है। दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
लाइफस्टाइल व हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com