आज के समय में आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दिखना एक आम बात हो गई हैं। यह लोगों की सुंदरता को कम करते है। आइए स्टोरी से जानते हैं कि यह किन कारणों से होते है।
डार्क सर्कल्स नींद न पूरी होने पर धीरे-धीरे बढ़ने लगते है। अगर आप अपनी जरूरत के मुताबिक नींद नहीं लेते, तब आंखों के नीचे ये काले घेरे आ जाते है।
शरीर में पानी की कमी के कारण आपकी त्वचा ढीली और रूखी पड़ जाती हैं, जिसके कारण डार्क सर्कल्स की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
शारीरिक और मानसिक तनाव आपके चेहरे के नूर को कम कर देता है। साथ ही, आंखों की त्वचा भी धीरे धीरे काली होने लगती है।
कई बार आंखों के नीचे कालापन आपके जेनेटिक्स का असर होता है। यह एक नॉर्मल कारण होता है, जिसे न रोका जा सकता न ही कम किया जा सकता।
डार्क सर्कल्स ज्यादा स्क्रीन देखने के कारण भी होने लगते है। अगर आप ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन देख रहे है, तो यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।
आंखों के आस-पास एलर्जी होने के कारण लोग आंखों को जोर से मसल लेते हैं, जिसके कारण स्किन डैमेज हो जाती है। ऐसा करने से भी डार्क सर्कल्स होते है।
अगर आप समय से और अपनी डाइट के अनुसार खाना नहीं खाने से भी आंखों के आसपास काले घेरे बनने लगते है। यह शरीर में पोषण की कमी को दर्शाते है।
इन कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते है। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik